सीधे कंटेंट पर जाएँ
सूरह 107 · 7 आयतें · मक्की

Al-Maa'un

الماعون

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. أَرَءَيْتَ ٱلَّذِى يُكَذِّبُ بِٱلدِّينِ

    (ऐ नबी!) क्या आपने उसे देखा, जो बदले के दिन को झुठलाता है?

  2. فَذَٰلِكَ ٱلَّذِى يَدُعُّ ٱلْيَتِيمَ

    तो यही है, जो अनाथ (यतीम) को धक्के देता है।

  3. وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلْمِسْكِينِ

    तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है।[1]

  4. فَوَيْلٌ لِّلْمُصَلِّينَ

    तो विनाश है उन नमाज़ियों के लिए,[2]

  5. ٱلَّذِينَ هُمْ عَن صَلَاتِهِمْ سَاهُونَ

    जो अपनी नमाज़ से लापरवाह हैं।

  6. ٱلَّذِينَ هُمْ يُرَآءُونَ

    वे जो दिखावा करते हैं।

  7. وَيَمْنَعُونَ ٱلْمَاعُونَ

    तथा साधारण बरतने की चीज़ भी माँगने से नहीं देते।[3]

मतलब: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari. Translated by Azizul Haq Al-Omari वर्शन 1.1.5, 2025-08-05। QuranEnc.com

7 आयतें

अरबी: Tanzil उस्मानी टेक्स्ट, वर्शन 1.1। स्रोत: tanzil.net